बवानी खेड़ा: पीएम मोदी 16 फरवरी को भिवानी से डोभ-भाली व बवानीखेड़ा से मानहेरू तक रेलवे लाइन दोहरीकरण परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को भिवानी से डोभ-भाली व बवानीखेड़ा से मानहेरू तक रेलवे लाइन दोहरीकरण परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिले की प्रत्येक विधानसभा में दिखाया जाएगा। एडीसी हर्षित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएम के कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के दौरान भिवानी में विधायक घनश्याम सर्राफ, बवानीखेड़ा के कार्यक्रम में विधायक बिसम्बर वाल्मीकि व जिला परिषद की चेयरपर्सन अनीता मलिक तोशाम बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। इस कार्यक्रम को विकसित भारत-विकसित हरियाणा नाम दिया गया है।