नानपारा: नानपारा मिहीपुरा मार्ग पर ट्रक की टक्कर से एसी मैकेनिक की मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी
नानपारा-मिहींपुरवा मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में 17 वर्षीय मैकेनिक अल्ताफ की मौके पर ही मौत हो गई। अल्ताफ पुत्र अशफाक अहमद, निवासी अलिया बुलबुल, मिहींपुरवा में एसी मैकेनिक का काम करने जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अल्ताफ गंभीर रूप से घायल हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया