मुशहरी: मुजफ्फरपुर: इंटर परीक्षा का दूसरा दिन शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न
मुजफ्फरपुर में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के दूसरे दिन 81 केंद्र पर परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। दूसरे दिन की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली में विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के छात्रों ने गणित विषय की परीक्षा दी, जबकि दूसरी पाली में कला संकाय के परीक्षार्थियों के लिए र