हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद दिलाने वाले मोहर्रम पर मातमी माहौल में कस्बा रूरा में बड़ी अकीदत व एहतराम के साथ ताजिया का जुलूस निकाला गया। वहीं इस अवसर चेयरमैन रामजी गुप्ता शामिल हुए।वही शांति व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज, चौकी प्रभारी विनोद कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।