तिल्दा: नेवरा पुलिस ने अल्ट्राटेक सीमेंट बैकुंठ में चाकू मारकर फरार हुए आरोपी को किया गिरफ्तार
Tilda, Raipur | Sep 3, 2025 विगत 15 जुलाई को एक ट्रक चालक को विवाद के बाद चाकू मारकर फरार हुए बिहार के मूल निवासी हाल पता बैकुंठ निवासी आरोपी को नेवरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त किया गया है।आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।