मुसरीघरारी थाना क्षेत्र से अपहृत हुई एक युवती का 15 दिन बाद भी सुराग नहीं मिल सका है ।लगातार परिजनों के द्वारा पुलिस से गुहार लगाई जा रही है लेकिन अब तक इसके ठिकाने का पता नहीं चल सका है। इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिलने से परिजन चिंतित है।