हाथरस: मुरसान के गांव नगला हंशी में ग्राइंडर मशीन में हाथ आने से मजदूर का हाथ कटा, गंभीर हालत में परिजन लाए जिला अस्पताल
मुरसान थाना क्षेत्र के गांव नगला हंसी में रविवार दोपहर 1:30 बजे के लगभग ग्राइंडर मशीन चला रहे एक मजदूर का हाथ अचानक से मशीन में आ गया जिससे उसका हाथ कट गया ग्रामीणों की मदद से तत्काल घायल को हाथरस के जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में लाया गया जहां अस्पताल में सर्जन डॉक्टर ना मिलने के कारण परिजन घायल को किसी प्राइवेट अस्पताल में बाइक के द्वारा ले गए