नौतनवा: परतावल ब्लाक परिसर में हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक
परतावल विकास खंड परिसर में मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराने का वादा किया। बैठक में सहायक विकास अधिकारी पंचायत राधेश्याम सिंह ने पिछली कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया तथा विकास योजनाओं के बारे में सदस्यों को जानकारी दी।