हुज़ूर: एमपी नगर थाना क्षेत्र में स्थित होटल कान्हा क्रिस्टल में बैतूल के युवक ने की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच
Huzur, Bhopal | Nov 6, 2024 भोपाल के एमपी नगर थाना इलाके में स्थित होटल कान्हा क्रिस्टल के रूम में ठहरे युवक ने सुसाइड कर लिया। घटना मंगलवार की है। मां की फटकार से नाराज होकर युवक बैतूल से भोपाल आया था। आत्महत्या के पहले उसने अपनी बहनों को फोन कर सुसाइड़ करने के बारे में जानकारी भी दी थी। होटल का स्टाफ व पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।