खगौल: दानापुर में कृष्णा नमकीन कॉर्नर में लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुए तीन संदिग्ध
पटना के दानापुर थाना क्षेत्र में तकियापर निचली रोड स्थित कृष्णा नमकीन कॉर्नर में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। दुकान का दरवाजा उखाड़कर करीब 80 हजार रुपये नकद, 5–6 लाख रुपये के सोने के जेवरात और सिक्कों से भरी बोतल चोरी कर ली। दुकान संचालिका अर्चना कुमारी ने बताया कि सुबह दुकान खोलने पर घटना का पता चला। सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध दिखाई दिए, जिनमें