नुआंव: PHC के समीप अनियंत्रित होकर पलटी एक बाइक, घायल हुए 2 लोगों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
Nuaon, Kaimur | Apr 26, 2024 शुक्रवार की सुबह पीएचसी के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों ने पीएचसी पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। घायल बाइक सवार मीना देवी एवं अजय चौधरी छाता बराडि के रहनेवाले हैं, जो अपने गांव से भभुआ जा रहे थे।