आबापुरा: बदरेल गांव में सड़क हादसा: श्वान से टकराई बाइक, हादसे में पति घायल, 6 माह की गर्भवती पत्नी को उदयपुर रेफर किया गया
बदरेल गांव में बाइक श्वान से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। परिजनों ने बताया कि लक्ष्मण पुत्र भैरजी अपनी पत्नी अनिता निवासी साकडी नाल के साथ बाइक से घर जा रहे थे। इस दौरान बदरेल गांव में अचानक एक श्वान बाइक के सामने आ गया, जिससे संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल बदरेल पहुंचाया गया।