सिवनी मालवा: गुरु पूर्णिमा पर आंवलीघाट में श्रद्धालुओं ने स्नान कर शिवलिंग पर किया जलाभिषेक
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सिवनी मालवा के आंवली घाट पर नर्मदा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली, बुधवार शाम 5 बजे तक आंवली घाट में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। ब्रह्म मुहूर्त से ही महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बुजुर्गों ने नर्मदा में स्नान किया। साथ ही मां नर्मदा का पूजन-अर्चन कर और भगवान शिव के शिवलिंग पर नर्मदा जल अर्पित किया गया, एसडीओपी महे