शुजालपुर: स्कूल वाहनों की सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, CCTV और फर्स्ट एड किट अनिवार्य
शुजालपुर मंडी पुलिस थाने में शुक्रवार को स्कूली बस, मैजिक और ऑटो वाहन संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा स्कूली बच्चों के सुरक्षित परिवहन के लिए निर्धारित सभी मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी एस.के. यादव ने कहा कि सभी वाहनों के परमिट, फिटनेस और बीमा दस्तावेज अद्यतन होना आवश्यक है