कनाट प्लेस: भाजपा युवा मोर्चा ने कनॉट प्लेस में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन
दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा ने कनॉट प्लेस में आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया. इस धरना प्रदर्शन के दौरान भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से प्रदर्शनी लगाकर अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाया गया. इस प्रदर्शन में दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा , सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, सांसद योगेंद्र चंदोलिया , शामिल हुए.