पुनासा: नर्मदा-शिप्रा नहर से मोटर पंप चोरी, 2 साल में 100 से ज्यादा पंप गायब ,किसानों ने पुलिस पर उठाए सवाल
Punasa, Khandwa | Jun 15, 2026 ओंकारेश्वर से निकल रही नर्मदा-शिप्रा लिंक नहर से किसानों के मोटर पंप चोरी होने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। किसानों का आरोप है कि चोर नहर किनारे रखे मोटर पंप चोरी कर ले जा रहे हैं, लेकिन मांधाता पुलिस अब तक किसी भी आरोपी को पकड़ नहीं पाई । जानकारी सोमवार सुबह 8 बजे की है।