बालाघाट: कंदला गांव में नल-जल योजना बनी शोपीस, दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण
सरकार की हर घर नल से जल पहुंचाने की महत्वाकांक्षी योजना कदला गांव में दम तोड़ती नजर आ रही है। जिला मुख्यालय से लगभग 120 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव के ग्रामीण भीषण गर्मी में पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। हालात इतने खराब हैं कि लोगों को झिरिया का दूषित पानी पीने और एकमात्र चालू हैंडपंप पर निर्भर रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2021 म