कुकड़ू: डाटम-हेरेमूली गांव में हाथियों का आतंक, ग्रामीणों में दहशत
कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के डाटम एवं हेरेमूली गांव में मंगलवार को हाथियों का झुंड देखे जाने से ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल बन गया. सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों ने डाटम गांव के समीप हाथियों के झुंड को विचरण करते देखा. हाथियों को देखते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग सतर्क हो गए. ग्रामीणों के अनुसार हाथियों का झुंड कुछ देर तक गांव के आसपास घूमता रहा, जिसक