नूरसराय: दहपर से 1151 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, आज से श्रीमद्भागवत कथा शुरू
नूरसराय प्रखंड के दहपर हाई स्कूल मैदान से सोमवार की सुबह 8:30 के करीब 1151 कलशों के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में 1151 कन्याओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का शुभारंभ हुआ।कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक एवं जदयू के राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर सुनील कुमार ने किया। इस अवसर पर समाजसेवी