हनुमानगढ़ जंक्शन की सिविल लाइन एरिया में शॉर्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। यह आग मकान की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में लगी जिससे सोलर सिस्टम के उपकरण और अन्य सामान जलकर खाक हो गए। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया।