धनवार: झामुमो नेता की भाभी का निधन, पूर्व विधायक और 20 सूत्री अध्यक्ष ने जताया शोक
झामुमो धनवार प्रखंड कमिटी के उपाध्यक्ष मिथलेश रजक की भाभी के आकस्मिक निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है। घटना की सूचना मिलने पर बुधवार सुबह करीब 8 बजे पूर्व विधायक निजाम उद्दीन अंसारी, 20 सूत्री अध्यक्ष शफीक अंसारी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष निरंजन सिंह तथा गरजासारण पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नसीम राही सहित अन्य लोगों ने संतरायडीह स्थित उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल