अरवल: केशवर बिगहा में चुलाई शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, टेंपो भी ज़ब्त
Arwal, Arwal | Sep 10, 2025 अरवल जिले के केश्वर बिगहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने छापेमारी कर 15 लीटर चुलाई शराब बरामद की। साथ ही परिवहन में इस्तेमाल हो रहा एक टेम्पो भी जब्त किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रामदयाल राजवंशी के रूप में हुई है।