अरवल: बैदराबाद में डीपीएस डायरेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने सनातन सेवक क्लब को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया
Arwal, Arwal | Sep 10, 2025 दिल्ली पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने ‘द किंग ऑफ स्टूडेंट क्लब सनातन सेवक’ के सभी सदस्यों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने क्लब के युवाओं द्वारा सामूहिक रूप से आयोजित गणपति बप्पा पूजा की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के धार्मिक व सांस्कृतिक कार्य समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। डायरेक्टर ने क्लब टीम को बधाई दी।