गुरुवार को मिली जानकारी अनुसार रानीताल के पास चंडीगढ़ से धर्मशाला आ रही HRTC वोल्वो बस के चालक और परिचालक पर हमला कर दिया गया। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड नंबर की एक्सयूवी में सवार कुछ युवकों ने बस को लगातार आगे-पीछे कर परेशान किया और फिर रास्ते में रोककर चालक और परिचालक की पिटाई कर दी।पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां आरोपियों को चौकी के जाया गया है।