बांदा: शहर के आवास विकास बी ब्लॉक में महिला की फांसी लगने से हुई मौत, पुलिस ने की पोस्टमार्टम की कार्रवाई
Banda, Banda | Jan 1, 2025 बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास बी ब्लॉक में दिन बुधवार को महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस नें मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है। मृतिका महिला बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास बी ब्लॉक की निवासी थी।