बांदा: कालेश्वर मोड़ के पास ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा, ई-रिक्शा में सवार पिता-पुत्री घायल हुए
Banda, Banda | Jan 1, 2025 बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र अंतर्गत कालेश्वर मोड़ के पास दिन बुधवार को ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटने की वजह से ई रिक्शा में सवार पिता पुत्री घायल हो गएं हैं। परिजनों नें घायलों को बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है। दोनों घायल बांदा के जसपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवरामपुर गांव निवासी हैं।