बहराइच: जनपद के सभी राजकीय कृषि बीज भंडारों पर 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध है ढेचा का बीज, जिला कृषि अधिकारी ने दी जानकारी
सोमवार को जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव ने बताया कि खरीफ 2026 में जनपद के सभी राजकीय कृषि बीज भंडार पर हरी खाद में प्रयोग करने के लिए ढैचा का बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध है। ढैचा बीज का निर्धारित दर रू. 15,500 प्रति कुण्टल निर्धारित है जिस पर कृषकों को 50 प्रतिशत अनुदान देय है।