मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर की ट्रैफिक समस्या को लेकर चैंबर प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से की मुलाकात
पलामू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के महासचिव इन्द्रजीत सिंह डिंपल समेत झारखंड चैंबर के पदाधिकारियों ने आज डीजीपी तदाशा मिश्रा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मेदिनीनगर शहर की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि शहर में लगातार बढ़ते जाम के कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है और आपात स्थिति में दमकल जैसी स