बिजनौर: बिजनौर कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के लोगों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अपर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Bijnor, Bijnor | Dec 3, 2025 बिजनौर में आज बुधवार को जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी की तमाम पदाधिकारियो ने प्रदर्शन करते हुए एक पांच सूत्रीय मांग पत्र अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को सौंपा है। दिव्यांग जनों ने मांग की है। कि रोडवेज बस में सफर करते समय चालक परिचालक दिव्यांगों को परेशान करते हैं। साथ ही समय पर उनकी पेंशन भी नहीं आ पाती है।