अनूपपुर: हाथियों के हमले में महिला की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में दहशत, जिला अस्पताल पहुंचे रामलाल रौतेल
जिले के भोलगढ़ क्षेत्र के पास रविवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां हाथियों के हमले में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल है, वहीं मृतका के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधि रामलाल रौतेल जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।