गिरिडीह: गांडेय धोबिया मोड़ स्थित एक निजी आवास मे समाजसेवी अर्जुन बैठा के नेतृत्व में अर्जुन सेना संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
गांडेय के धोबिया मोड़ स्थित एक निजी आवास में समाजसेवी अर्जुन बैठा के नेतृत्व में रविवार को 12 बजे अर्जुन सेना संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी पंचायत चुनाव की रणनीति, संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।