रामगंजमण्डी: रोसली गांव में बेटे के ट्रैक्टर की टक्कर से पिता की मौत, जमीन के पैसों को लेकर विवाद की चर्चा, पुलिस ने बताया हादसा
रामगंजमंडी क्षेत्र के रोसली गांव की कच्ची बस्ती के पास एक बुजुर्ग की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार जमीन बेचने के बाद मिले पैसों को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि विवाद के बाद पुत्र ने शराब के नशे में ट्रैक्टर चलाते हुए अपने पिता को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।