बुरहानपुर: सिरपुर बड़गांव रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
बुरहानपुर के सिरपुर-बड़गांव रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर घायल हो गए। बुधवार दोपहर एक बजे घायल विजय पिता जगन ने बताया कि हम तीन दोस्त बड़गांव से काम कर अपने गांव सिरपुर वापस लौट रहे थे, तभी शिव टेकरी के पास सामने से आया आए अज्ञात वाहन ने बाइक को टककर मार दी। एक युवक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।