पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के निर्देश पर थाना मऊ पुलिस टीम ने अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध शराब पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त माखन पुत्र मिर्रा रैदास निवासी अर्जुनपुर दबवा को 22 पाउच देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस ने आज रविवार की शाम 6:34 बजे प्रेस नोट जारी किया है।