खिर्सू ब्लॉक के जाख शाखा डाकघर में खाताधारकों के खातों से कथित अवैध धन निकासी का मामला सामने आया है। पौड़ी डाकघर की जांच टीम की प्रारंभिक जांच में दो खातों से अनियमित निकासी की पुष्टि हुई है, जबकि अन्य खातों की जांच जारी है। तब तक के लिए आरोपों के दायरे में आए दोनों कर्मियों को पौड़ी अटैक कर दिया है। इधर जनप्रतिनिधियों ने कोतवाली श्रीनगर पहुंच मामले में संलिप्त पोस्टमास्टर पर कार्यवाही की मांग की है।