गुना कोतवाली थाना के बीजी रोड पर मां हॉस्पिटल के पीछे रखे गऊ रथ को 6 7 दिसंबर की रात अज्ञात बदमाशों ने तोड़ दिया। 7 दिसंबर दोपहर को गौ सेवकों ने कोतवाली थाने में शिकायत कर कार्यवाही की मांग की। गौ सेवकों ने कहा, गौ सेवा उनकी रक्षा और जन जागरूकता के लिए गऊ रथ तैयार किया था। अभी विधिवत शुरुआत भी नही की थी, हरी झंडी दिखाने से पहले ही बदमाशों ने तोड़ दिया।