श्री विजयनगर: श्रीविजयनगर धान मंडी के गेट पर तालाबंदी, पुराने पैटर्न से गेहूं खरीद की मांग और नए पैटर्न का विरोध
Shree Vijainagar, Ganganagar | Apr 9, 2026
श्रीविजयनगर। गेहूं खरीद के नए पैटर्न के विरोध में किसानों, व्यापारियों और मजदूरों ने धानमंडी के मुख्य गेट बंद कर प्रदर्शन किया। पुराने सिस्टम बहाल करने की मांग उठाई गई। विरोध के चलते जिलेभर की मंडियां बंद रहीं और खरीद कार्य प्रभावित हुआ। गुरुवार दोपहर 12:00 बजे मिली जानकारी अनुसार प्रदर्शन में व्यापार मंडल, किसान यूनियन व मजदूर प्रतिनिधि मौजूद रहे।