खरगोन। खंडवा-बड़ौदा हाईवे पर गोवाड़ी फाटे के पास दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों दोस्त बोरावां कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सुशील पिता रामेश्वर निवासी दसनावल को मृत घोषित कर दिया।