शाजापुर: नौतपा के बीच शाजापुर में बदला मौसम, देर शाम बारिश से लोगों को उमस से मिली राहत
नौतपा की भीषण गर्मी के बीच रविवार शाम शाजापुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में मौसम ने अचानक करवट ली। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया के अनुसार शाम करीब 6 बजे बादलों की गरज-चमक के साथ बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया।मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं वर्षा से सड़कों और बाजारों में ठंडक घुल गई