पनागर: गौर-बरेला मार्ग पर ग्रामीणों का जाम, जमतरा हादसे में मृत युवक का शव सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन
गत सोमवार को अवैध उत्खनन कारियों पर छापामारी के दौरान मची भगदड़ में आकाश बर्मन नामक युवक की नर्मदा नदी में डूबने से हुई मौत मामले में आज मंगलवार को ग्रामीणों ने गौर-एकता मार्केट के पास हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि मृतक के परिजनों को 10 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी जाए। वहीं दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। स्थिति को भांपते हुए त