गुरुवार भोर में आए तेज आंधी-तूफान ने जिले में जनजीवन प्रभावित कर दिया। खराब मौसम के चलते 50 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। आंधी के दौरान कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए।