नवगछिया: मराडीह में युवक की संदिग्ध मौत
खरीक थाना क्षेत्र के मराडीह गांव में 20 वर्षीय पटेल ऋषिदेव की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव गांव के एक पड़ोसी के घर में मिला। मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। घटना के बाद संबंधित घर के लोग फरार बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों के बीच करंट लगने से मौत होने की चर्चा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही