डिबाई: विश्व हिंदू परिषद ने सरस्वती शिशु मंदिर डिबाई में किया होली मिलन समारोह का आयोजन
डिबाई विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा होली मिलन समारोह का कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर डिबाई में किया गया। सभी लोगों ने एक दूसरे के ऊपर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। होली मिलन में जिला सह मंत्री भू प्रकाश बजाज, जितिन सांई, विकास वार्ष्णेय, गिरीश गुप्ता,राजेश आर्य नगर संचालक, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।