धनौरा: तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपू में मारी जोरदार टक्कर, अनियंत्रित होकर टेंपू पलटा, 15 लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
गजरौला मंडी धनौरा रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपू में जोरदार टक्कर मार दी, इस घटना में टेंपू में सवार 15 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉ ने तीन की हालत गंभीर होता देखा उन्हें यहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार अमरोहा के मोहल्ला रायपुर निवासी आलमी, अफगान, परवीन, अहान, शाजिया घायल हैं।