सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कांग्रेस कार्यालय के बाहर चार पहिया वाहन से निकलकर कुछ युवकों के द्वारा युवक के साथ डंडे से मारपीट व बाइक में तोड़फोड़ की गई। जिसका सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इस मामले पर आज 7 दिसंबर दोपहर 3:30 बजे थाना प्रभारी अरविंद दांगी ने बताया कि इस मामले की कोई शिकायत थाने में नहीं की गई है।