बरवाडीह: पुटुआगढ़ में आदिम जनजाति परिवार पेयजल संकट से जूझ रहे, आधा किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर
बरवाडीह: प्रखंड की छेचा पंचायत के पुटुआगढ़ गांव में रहने वाले कोरवा आदिम जनजाति के एक दर्जन से अधिक परिवार पिछले छह माह से पेयजल संकट झेल रहे हैं। जलमीनार खराब होने से ग्रामीण आधा से एक किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। मंगलवार को जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर के दौरे पर ग्रामीणों ने समस्या रखी, जिस पर विभाग को शीघ्र समाधान का निर्देश दिया गया।