बहराइच: चौखड़िया इलाके में घर के बाहर खेल रही बच्ची को ट्रैक्टर ट्राली ने रौंदा, बच्ची की हुई मौत
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत चौखड़िया गांव में घर के बाहर खेल रही बच्ची को ट्रैक्टर ट्रॉली ने रौंद दिया था। जिससे बच्ची की मौत हो गई। यह घटना सोमवार की बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।