मंदसौर: बिना अनुज्ञा 120 क्विंटल गेहूं परिवहन पर मंडी प्रशासन की कार्रवाई, ₹28,194 वसूले मंदसौर कृषि उपज मंडी में
मंदसौर-नीमच संभागीय निरीक्षण दल ने 120 क्विंटल गेहूं से भरे वाहन MP43G2153 को पकड़ा, जांच में आवश्यक कृषि उपज अनुज्ञापत्र नहीं मिलने पर मंडी प्रशासन ने कार्रवाई की। मंडी सचिव लक्ष्मण सिंह ठाकुर के अनुसार पांच गुना शुल्क, निराश्रित शुल्क एवं समझौता शुल्क सहित कुल 28,194 रुपये की वसूली की गई,