अररिया: कुरसैल गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो लोग जख्मी, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Araria, Araria | Apr 5, 2025 अररिया के महलगांव थाना क्षेत्र के कुरसैल गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो लोग जख्मी हो गए. दोनों ही घायलों को परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया है जहां पर ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक की देखरेख में दोनों ही घायलों का इलाज किया जा रहा है.