मधेपुरा: लक्ष्मीपुर चंडीस्थान में ज़मीन विवाद में किसान की पीट-पीट कर हत्या, एक साल से चल रहा था विवाद
मधेपुरा के कुमारखंड थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चंडीस्थान गांव में गुरुवार सुबह ईंट से सिर पर वार कर 48 वर्षीय अरविंद कुमार उर्फ बेचन यादव की हत्या कर दी गई। बताया गया कि मृतक का अपने चाचा बिजेंद्र यादव और चचेरे भाइयों सुनील, अनिल एवं मुरली यादव से दो फीट जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार को पंचायत में नापी कराने का निर्णय हुआ था।